पाथाखेड़ा पुलिस ने मेरा मास्क मेरी अभियान की की शुरुआत

Estimated read time 1 min read
  • पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरयाम ने दुकानदारों को सर्किल बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाने की दी सलाह

सारनी। पाथाखेडा पुलिस ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गये मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान की पाथाखेड़ा क्षेत्र में शुरुआत की। जिसमें पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी के निर्देश पर और सारनी एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरयाम ने दुकानों के सामने सर्किल बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी संदेश दिया गया। इसके अलावा मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। साथ ही समझाईश दी गई कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क ही एक अचूक उपाय है। सभी से अपेक्षा है कि मास्क लगाएं। मास्क नहीं लगाने की लापरवाही कोरोना संक्रमण फैलने का कारण बनेगी। वहीं चौकी प्रभारी राकेश सरयाम ने बताया कि पाथाखेड़ा क्षेत्र के न्यू मार्केट,प्रेमनगर,पुराना बाजार,शोभापुर,बगडोना में पाथाखेड़ा पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करते हुये लोगो को कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए लोगो के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए साथ ही मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए और साथ ही दो गज दूरी बनाए रखने के लिए किराना दुकान ज्वेलरी शॉप,डाकघर,बैंक और अन्य दुकानों ओर भीड़भाड़ वाली जगहों पर दो गज की दूरी पर गोल घेरे लगाकर दूरी बनाए रखने की अपील की ओर साथ ही दुकान संचालकों को हिदायत दी गई कि अगर कोई भी दुकानदार बिना मास्क के पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही राह चलते लोगो को मास्क लगाने की समझाइश दी गई। बिना मास्क लगाए वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही भी की गई। इस अभियान में सहायक उपनिरीक्षक जीपी बिल्लोरे, सहायक उपनिरीक्षक मुज्जफर हुसैन,प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours