विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों का श्रीफल एवं तिलक से किया सम्मान

Estimated read time 0 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारनी में प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देश अनुसार ग्राम  सेमरताल में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान श्रीफल एवं तिलक लगाकर किया गया। जिस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए बताया की भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, पंचायत धसेड़ के उप सरपंच एवं मंडल उपाध्यक्ष ललित यादव, सुनील चक्रवान, करण सिंह उईके, परेश, धम्मू लाल उईके, प्रीतम धुर्वे, राकेश नर्रे, कमलेश उइके, सावित्री बाई, जग्गो बाई मंगो बाई आदि कार्यकर्ता एवं हितग्राही उपस्थित हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours