दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुचे विधायक पीड़ित परिवार को बधाया ढांढस कहा आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

Estimated read time 1 min read
  • दुष्कर्म पीड़िता की जान बचाने के लिए बड़े से बड़े अस्पताल में शासन के सहयोग से कराएंगे उपचार – विधायक डा योगेश पंडाग्रे

सारनी। आज देर शाम क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे दुष्कर्म पीड़िता नाबालिक के घर पहुंचे और उपस्थित परिजन जनों के साथ ग्राम वासियों का ढांढस बधाया और कहाँ की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा साथ ही नाबालिक की जान बच सके इसके लिए बड़े से बड़े अस्पताल में शासन के सहयोग से उपचार कराया जाएगा पीड़िता के इलाज में किसी भी तरह की कोई लापरवाही एवं कमी नहीं आने दी जाएगी दोषी को सख्त से सख्त सजा हो फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चले इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे एवं अगले सात दिन के अन्दर पीड़िता के खाते मे दो लाख रूपये और शासन के द्वारा जमा किये जाएगे। इस अवसर पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मौरे,महामंत्री फूलचंद यादव, ललित यादव, राकेश वर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ डेहरिया,मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours