डीसीए बैतूल ने सुपर 8 मे पहुंची नसरूल्ला गंज, जबलपुर, पांढुर्णा मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर

Estimated read time 0 min read

सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 13 वे दिन सुपर आठ के तीन मैच खेले गये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की आज का पहला मैच डीसीए बैतूल व पांढुर्णा इलेवन न्यू शाइनिंग स्टार के बीच खेला गया। डीसीए बैतूल ने टास जितकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी पांढुर्णा इलेवन न्यू शाइनिंग स्टार 8 ओवरों में 51 रन पर ऑल आउट हो गई  । 52 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए बैतूल ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मैच 8 विकेट से जीत गए ।आज के मैन ऑफ द मैच नितेश रहे जिन्होंने 2 ओवर में 4 विकेट 12 रन देकर हासिल किए और बल्लेबाजी में 10 रन का योगदान दिया आज का दूसरा मैच ए के 11 नसरुल्लागंज व इंजीनियर इलेवन जबलपुर के बीच खेला गया। ए के 11 नसरुल्लागंज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए इंजीनियर इलेवन जबलपुर ने 10 ओवर मे मात्र 69 रन बना पाई 70 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी नसरुल्लागंज  ने 8 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और यह मैच 5 विकेट से जीत गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच सच्चू रहे जिन्होंने 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली और गेंदबाजी में 2 ओवर डालकर 9 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया और मैन ऑफ द मैच बने।
आज के दिन का तीसरा मैच ए के 11 नसरुल्लागंज व डीसीए बैतूल  के बीच खेला गया हैदरी डीसीए बैतूल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण  करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ए के 11 नसरुल्लागंज  ने निर्धारित 7 वे  ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 33 रन ही बना पाई। 34 रन का पीछा करने उतरी डीसीए बैतूल ने यह मैच पांचवे ओवर में 5 विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच नितेश रहे जिन्होंने 2 ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट हासिल किए ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, जी पी सिंह,नन्हे सिंह,योगेश बर्डे, किशोर डेहरिया खुशीलाल खवसे विक्की सिह, ,  द्वारा पुरस्कृत किया गया
इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह,,जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा योगेश बर्डे  खुशीलाल पवार,किशोर ड़ेहरिया,अजय प्रजापति, ,,पिन्टू अंसारी,सुभाष सिह,संजीत चौधरी सुनील सिंह चांद अंसारी अजय पण्ड्राग्रे, हलचल गुप्ता,दिलिप विश्वकर्मा,,गणेश महस्की, देवेन्द्र वामनकर रोहित अग्रवाल,,आदित्य भारती,प्रफुल त्रिपाठी कमल सातनकर, राजा गोहै जयदेव उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours