ठेका श्रमिक संघ ने ठेका श्रमिको को निशुल्क सेनेटाइजर व मास्क वितरण किया

Estimated read time 0 min read

सारनी। पावर इंजीनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी और ठेका श्रमिक संघ के संरक्षक सुनील सरियाम ने खुद के खर्च पर ठेका श्रमिकों को सेनेटाइजर और मास्क वितरण किया। सतपुड़ा पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिकों को उक्त चीजें उपलब्ध कराईं। सुनील सरियाम ने बताया श्रमिक सतत काम पर आ रहे हैं। इन्हें इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए उन्होंने खुद के खर्च पर मास्क तैयार कराए। कपड़े से बने मास्क कारगर साबित हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने स्वदेशी हैंड सेनेटाइजर भी मंगाया। श्रमिकों में इसका वितरण किया जा रहा है। इससे पहले श्री सरियाम ने ड्यूटी पर तैनात कोराना वारियर्स यानी पुलिस कर्मचारियों को हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया था। वे सतत सेवा कार्य में जुटे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours