मुस्लिम समाज ने टीआई एवं पुलिस कर्मियों का गुलाब का फूल देकर किया सम्मान

Estimated read time 0 min read

सारनी। कोरोना जैसी महामारी से जनता को बचाने में 24 घण्टे डियूटी निभाने वाले टीआई एवं पुलिस कर्मियों का मुस्लिम समाज ने गुलाब का फूल देकर सम्मान किया। मुस्लिम समाज के एस ए रिज़वी, शब्बीर बेदी एवं अंजुमन कमेटी सचिव अब्दुल रहमान खान ने टीआई महेंद्र सिंह चौहान एवं पुलिस कर्मियों को गुलाब का फूल भेट कर स्वागत किया। मुस्लिम समाज के नेताओं ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिस 24 घण्टे लोगो को घर पर रहने की सलाह दे रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी जान की परवाह किए बगैर जनता को लॉक डाउन के पालन करने की सलाह दे रही हैं। सारनी थाने के अंतर्गत आने वाले सभी इलाको में लॉक डाउन का असर पलिस की मुस्तेदी की वजह से देखने को मिला है। खासतौर पर एसडीओपी, टीआई महेंद्र सिंह एवं थाने एवं पुलिस चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों ने लॉक डाउन का पालन कराने में खाफी मेहनत की है। मुस्लिम समाज ने कोरोना के जाबाज सिपाही स्वास्थ्य कर्मी,पुलिस कर्मी,सफाई कामगारों को सहयोग एवं सम्मान करें। यह सभी लोग जनता को महामारी से बचाने के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours