सारनी। टेंट, हलवाई, डीजे, बेंड, केटर्स के शोभापुर, पाथाखेड़ा, सारनी के व्यापारी संगठनों ने कोरोना महामारी में हुए लॉकडाउन के कारण टेंट एवं इससे जुड़े सभी व्यापारियों का व्यवसाय पूरी तरह बंद पड़ा है, जिस समस्या को लेकर सभी ने सांसद डीडी उइके सहित जिला प्रशासन को अवगत कराया। व्यापारी संगठनों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि टेंट व्यापारी संगठन ने अपनी पीड़ा प्रायवेट, सरकारी बैंक तथा टेंट थोक व्यापारियों से उधारी में सामग्री की खरीदारी की गयी हैं सीजन नही चलने के कारण सभी प्रकार के कर्ज चुकाने असमर्थ है। हमारे द्वारा मांग उठाई गई कि आर्थिक सहायता हेतु एवं व्यापार को आंशिक रूप कार्य से करने कि अनुमति, बैंक एवं प्रायवेट कर्ज की किस्तो को लॉकडाउन पीरिएड जो शासन द्वारा तय नियमों में उन किस्तों को जब तक व्यवसाय पूरी तरह चालू नही होता तब तक मुक्त किये जाने की मांग एवं जिस प्रकार जनता को 50-50व्यक्ति की शादी करने की साशन द्वारा अनुमति दी है उसी तरह टेंट, व्यापारियों को भी आंशिक रूप मे अनुमति देने की मांग उठाई गई। जिसमेंनवीन खान, सुखदेव नागले, अशोक खवसे, राजेश खवसे, पप्पू मालवी, हरिलाल, शेख रफीक, अनिल अचारी, दीपक बिंझाड़े, किशोर सूर्यवंशी, सद्दू राठौर, यादवजी एवं अन्य व्यापारियों उपस्थित थे।
टेंट, हलवाई, डीजे, बेंड, केटर्स व्यापारियों संगठनों ने कई समस्याओं को लेकर सांसद से की मुलाकात
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours