गंगा दशहरा के पर्व पर जिले में जल संरक्षण के कार्यों का क्रियान्वयन

Estimated read time 1 min read

बैतूल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के  निर्देशों के अनुपालन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत  25 मई को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गंगा दशहरा के अवसर पर जल संरक्षण के कार्यों का क्रियान्वयन किया गया। कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे की पहल पर अभियान को जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिरपुर पैटर्न, दोहा पैटर्न तथा घरों में सोकपिट बनाने, सरकारी भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग ग्रामीण क्षेत्रों के नदी नालों की साफ सफाई एवं ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण से संबंधित कार्यो को 15 जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

गंगा दशहरा के अवसर पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल संरक्षण के महत्व को विस्तार से बताया गया। जिसमें जलस्त्रोतो की साफ सफाई, सामूहिक श्रमदान, कलश यात्रा, जल संवाद का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत मुख्य रूप से कुएं, पुरानी जल ग्रहण संरचनाओं, तालाब, नदियों के घाटों एवं नलकूप की साफ सफाई के कार्य ग्रामीणों की सहभागिता से किये गये। गंगा दशहरा के मौके पर ग्रामीणों को वर्षा जल को संरक्षित करने एवं पानी की एक-एक बूंद का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधिगण, सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य  नागरिक, जन अभियान परिषद, स्वयं सेवी संगठन, महिला स्व सहायता समूह एवं ग्रामीण जन इत्यादि ने सहभागिता की।

More From Author

+ There are no comments

Add yours