- कलाकारों ने गंगा तट की तर्ज पर प्रस्तुत की गंगा आरती, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए सैंकड़ों लोग
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा अभियान के तहत सोमवार 25 मई को गंगा दशमी के अवसर सतपुड़ा डेम स्थित छठ पूजा घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर तवा माई को चुनरी भी अर्पित की गई। राज्य शासनके आदेशानुसार विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत 19 मार्च से संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गतिविधियां की जा रही हैं। म.प्र. सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार गंगा दशमी (गंगा दशहरा) सोमवार 25 को सतपुड़ा डेम स्थित छठ पूजा घाट पर मां गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। निकाय स्तर पर हुए इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने घाट पर शाम 6 से भजनों की प्रस्तुति प्रारंभ कर दी। रात्रि 8 बजे तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृत कार्यक्रम हुए। तवा नदी के किनारे बने तीन आरती मंचों पर विधि-विधान से गणेश जी, मठारदेव बाबा, नर्मदा मैया एवं मां गंगा आरती की गई। इस अवसर पर यहां उपस्थित आम जनों ने तवा मैया में दीपदान भी किया। निकाय द्वारा तवा माई को चुनरी भी अर्पित की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद भीम बहादुर थापा, संगीता धोटे प्रवीण सोनी, हरिता पाल, गणेश महस्की, मो. जफर अंसारी, अजाबराव धोटे, आकाश पंद्राम, एल्डरमैन विनय मदने, रमेश पवार, गोलू राजपूत, जगदीश आहूजा, राजकुमार नागले, राहुल कापसे, राजू साहू, अजय साकरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सुरभि जागरण ग्रुप के दिलीप बारस्कर समेत कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए।
+ There are no comments
Add yours