सारनी। जयस संगठन घोड़ाडोंगरी के पदाधिकारियों द्वारा जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी सीईओ से मीटिंग किया गया एवं घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के शोभापुर पंचायत के अंतर्गत आने वाली बिछुआ गांव की समस्याओं को लेकर चर्चा किया । एवं जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी सीईओ को बिछुवा गांव की समस्या से अवगत कराया गया। जयस घोड़ाडोंगरी ब्लाक अध्यक्ष जगदीश नर्रे ने बताया कि बिछुवा गांव में बारिश की पानी नाली नही होने के कारण पानी घरों के अंदर चला जाता है जिसे ग्राम वासियों को बहुत दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ता है और गांव में अधिकतर घर कच्चे होने से घरों की गिरने की जादा संभावना रहता है एव गांव में स्ट्रीक लाइट नहीं होने के कारण बरसात में पानी के साथ साप बिच्छू घुसते है एव गांव की महिलाए को रात में बाहर निकले में परेशानी होती है। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी सीईओ को ज्ञापन दिया गया जिसमे जयस ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश नर्रे, जिला महामंत्री निशु नर्रे , ब्लाक महासचिव हालदार कुमरे, ब्लाक कार्यकारणी अध्यक्ष संदीप सलाम, एवं जयस संरक्षक सियाराम सलाम,मिडिया प्रभारी संजय नर्रे मौजूद थे|
जयस संगठन द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को शोभापूर पंचायत की समस्या को लेकर ज्ञापन सौपा
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours