नगर पालिका कर्मचारी के साथ पार्षद द्वारा अभद्र व्यवहार किये जाने पर पार्षद पर कार्यवाही को लेकर कर्मचारी यूनियन के द्वारा ज्ञापन सौपा

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका परिषद सारिणी के कर्मचारी परसराम सराठे के साथ वार्ड पार्षद 29 के संतोष देशमुख ने कार्यालय में अभद्रता किए जाने के संबंध में नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम एवं अध्यक्ष महोदय आशा महेंद्र भारती और उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा एवं घनश्याम पाण्डे, इकाई पदाधिकारी रंजीत डोंगरे निराकार सागर ने बताया की  वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद संतोष देशमुख के द्वारा सहायक राजस्व निरीक्षक परशुराम सराठे के साथ राशन कार्ड बनाने को लेकर अभद्रता एवं गाली गलौज किया गया है। परशुराम सराठे के माध्यम से कर्मचारी संघ को  शिकायत आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है जानकारी के अनुसार पहले भी नगर पालिका परिषद सारणी में कर्मचारियों के साथ अभद्रता की शिकायत प्राप्त हुई थी,कर्मचारियों के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाकर कार्य करवाना दवाब बनाना कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है की यदि कोई कर्मचारी कार्य में लापरवाही करता है तो इसकी शिकायत संबंधित शाखा प्रभारी या मुख्य नगरपालिका अधिकारी या नगर पालिका अध्यक्ष महोदया जी से करनी चाहिए पार्षद जनप्रतिनिधि या बाहरी व्यक्ति नगर पालिका कार्यालय में किसी कर्मचारी के साथ गाली गलौज या अभद्रता करता है तो उसके ऊपर शासकीय कार्य में बाधा डालने की कार्रवाई होनी चाहिए। इस विषय को लेकर उक्त मामले की जांच कर अतिशीघ्र  नियम अनुसार उचित कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन पत्र में निवेदन किया गया है ज्ञापन सौंपने वाले  रंजीत डोंगरे, निराकार सागर, हितेश शाक्य, परशुराम सराठे, रामकिशोर उईके,  श्रीपद काटोलकर, सुखदेव भोरपी, रामकिशोर भलावी, रमेश धोटे, उमेश परते, संतोष दुबे, रामस्वरूप  सतवंशी, लक्ष्मण पंडाग्रे, जितेंद्र मिश्रा, दीपक महोबे, जसवंत विश्वकर्मा,अनुराग सहगल, गुरुस्वामी, बृजलाल मरकाम, गुरुदयाल हाथिया ,शशि कला ,अनीता लोखंडे, सोनम गोहे,कमला, विमला, पप्पी असवारे आदि कर्मचारी ज्ञापन पत्र में हस्ताक्षर कर उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours