बैतूल। आज पूरे देश में भाजपा का तेजी से विस्तार हो रहा है। कार्यकर्ताओ की ताकत पर पार्टी की आज केन्द्र व राज्यो में सरकारे है तो सर्वाधिक सांसद, विधायक भी हमारे पास है। पार्टी को अभी और अधिक मजबूत बनाना है। इसके लिए संगठन द्वारा बूथ विस्तारक योजना पार्ट -2 चलाया जा रहा है। पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधि इस अभियान से जुडे और पार्टी के विस्तार मे अहूम भूमिका निभाएं। उक्त उदगार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बुधवार को छिंदवाडा से भोपाल जाते समय बडोरा ग्रीन पार्क में पार्टी के जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षद ,जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यो को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुजीत जैन, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिख, पूर्व जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री शर्मा ने कहा कि हमने पहले जिला व मंडल इकाई को सक्षम बनाया। अब पार्टी का फोकस शक्ति केन्द्र व बूथ को मजबूत बनाना है। पार्टी ने गत वर्ष बूथ विस्तारक योजना को प्रारंभ किया था। जिसके तहत हमने बूथो का डिजिटलाईजेशन किया था। अब इस योजना को इस वर्ष 14 मार्च से अभियान पार्ट – 2 के तहत शुरू किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान में पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ता को अपनी सहभागिता करनी है। उन्होने कहा कि 1950 मे तात्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि एक इंच जमीन पर भी भगवा नही फहराने देगें। आज जनता के आर्शीवाद और कार्यकर्ताओ की मेहनत से इंच इंच भूमि पर भगवा लहरा रहा है। बैठक का संचालन अभियान प्रभारी व जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने आभार सुधाकर पंवार ने व्यक्त किया।
पार्टी विस्तार में जनप्रतिनिधियो की अहम भूमिका – हितानंद शर्मा
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
1.93 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
July 15, 2026
बैतूल-बरेठा घाट फोरलेन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NHAI
July 15, 2026
बैतूल में रिटायर्ड एआरआई के मकान पर चला बुलडोजर
July 15, 2026
+ There are no comments
Add yours