बूथ सशक्तिकरण अभियान – 2 में पूरी ताकत से जुटे कार्यकर्ता – हितानंद शर्मा

Estimated read time 1 min read
  • मुलताई के बूथ क्रमांक 132 की बैठक मे शामिल हुए संगठन महामंत्री

बैतूल। 14 मार्च से पूरे प्रदेश में शुरू हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान – 2 के तहत प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जिले के मुलताई नगर मंडल के वाल्मिकी बस्ती के बूथ क्रमांक 132 में नीलेश चांवरिया के निवास पर आयोजित बूथ स्तरीय बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रभारी सुजीत जैन , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिख, जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पूर्व जिपं.उपाध्यक्ष नरेश फाटे, सुधा परमार, बीरबल डोंगरदिये, दिनेश कालभोर, मारोती पंवार, दीपक बारंगे उपस्थित थे। बूथ समिति सदस्यो को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण योजना पार्ट – 2 बूथ को और सशक्त बनाने का माध्यम है। इस अभियान में सभी पदाधिकारी , कार्यकर्ता 10 दिन तक बूथ पर जाकर पार्टी द्वारा दिए गए करणीय कार्यो को पूरा करेगें। श्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान में बूथ पर जाकर कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क कर उन्हे केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने में मदद करेगें। उन्होने कहा कि हमे हर वर्ग ,हर क्षेत्र तक जाना है। पार्टी की मंशानुरूप हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करना है। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से इस अभियान को सफल बनाने में ताकत से जुट जाएं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours