- स्क्रैप ठेकेदारों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर स्क्रैप कबाड़ीयो के पास पहुंचा


सारनी। पाथाखेड़ा पुलिस द्वारा लोहे की बड़ी खेप लगभग 15 क्विंटल पकड़ी है। इससे लोहा चोरों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात डेढ़ से सुबह 6 बजे तक लोहा बरामदगी की कार्रवाई की है। वही सतपुड़ा पावर प्लांट सारनी की सुरक्षा में तैनात प्राइवेट नीलम सुुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर धर्मेंद्र राय एवंं मोती बंन्जारे रात्रि गश्त के दौरान अपने सुरक्षा प्रहरियों को जांच कर रहे थे। इस दौरन सुरक्षा प्रहरी ने सुपरवाइजर मोती बंन्जारे को बताया की दीवार उस पार कुछ लोहे फेकने के जैसी आवाज आ रही है। फिर क्या नीलम सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजरों ने मामले की जानकारी पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप परतेती को दी। चौकी प्रभारी संदीप परतेती मामले में बिना विलंब किए प्रधान आरक्षक रामदास रघुवंशी,आरक्षक कमलेश,रवि मोहन,नगर सैनिक सुभाष रघुवंशी एवं प्राईवेट सुरक्षा प्रहरियों के साथ सुभाष नगर नर्सरी पहुंचे। और देखा कि अत्यधिक मात्रा में लोहा का भंडार सहित अन्य सामग्री पड़ी हुई थी। जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई इतनी अधिक मात्रा में माहौल लोहा आया कहां से। फिर बरामद किए गए लोहे को पाथाखेड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली बुलवाकर 1:30 रात्रि से सुबह के 6:00 बजे तक जप्त करने की कार्रवाई की गई। सुबह 6:00 बजे जमा किए गए डेढ ट्राली लगभग 15 क्विंटल लोहा को पाथाखेड़ा चौकी लाया गया। अगर इस मामले में चौकी प्रभारी संदीप परतेती जरा भी विलंब करते तो निश्चित ही चोर इस पूरे लोहे के भंडार पर हाथ सफाई कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते। लेकिन पाथाखेड़ा पुलिस ने बिना विलंब किए चोरी की घटना को रोका। एक बार फिर पुलिस को दागदार होने से बचाया। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि स्क्रेप ठेकेदार जिन्होंने यह काम लिया है उन्होंने इस कार्य को पेटी में सारणी व्यक्ति को दे रखा है कुछ दिन पहले ही उन्होंने जानबूझकर सुरक्षा गार्ड को हटाने से संदेह उन पर उत्पन हो रहा है चौकी प्रभारी ने ठेकेदार को तलब कर कार्य का वर्कआर्ड़र की कापी लेवरो की सूची किसके कहने पर प्राइवेट सुरक्षा गार्ड़ हटाये और स्क्रेप का भंण्डारन करने की जगह और स्क्रेप उठाने की जगह और कितना माल आपने अभी तक उठाया उसकी पूरी जानकारी मांगी है वही पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप परतेती ने बताया कि सुभाष नगर नर्सरी के जंगल में चोरी के लोहे अत्यधिक मात्रा पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई कर 25 पुलिस एक्ट के तहत माल जप्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। जानकारी मिली है इस मामले पुलिस की कार्रवाई के बाद लोहे चोरों में हड़कंप मच गया है। जबकि पाथाखेड़ा पुलिस ने 15 दिन पूर्व भी लोहे के 16 रोलर बरामद किए थे।
+ There are no comments
Add yours