ग्राम पंचायत घोड़ाडोंगरी के सरपँच, सचिव की मनमानी चरम पर

Estimated read time 0 min read
  • ग्राम सभा में प्रस्ताव लिए बिना ही गाँव के बाहर बना रहे सीसी रोड
  • उपसरपंच नितेश भुजवरे ने  पंचों के साथ खोला मोर्चा
  • सीसी रोड के निर्माण कार्य को तत्काल बन्द करने की मांग

घोड़ाडोंगरी। ब्लॉक मुख्यालय की सबसे बड़ी ग्राम पँचायत घोड़ाडोंगरी का एक और कारनामा सामने आया है इस बार मामला है ग्राम पंचायत के सरपँच ,सचिव द्वारा रहवासी इलाके से दूर सीसी रोड निर्माण का ग्राम पंचायत के उपसरपंच नितेश भुजवरे ने ग्राम पंचायत के सरपँच ,सचिव पर आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत की है भुजवरे ने आरोप लगाते हुए बताया कि घोड़ाडोंगरी के बासन्या रोड पर मात्र तीन घरो के बीच सीसी रोड निर्माण किया जा रहा है और जबकि वहा के लोगो की मांग भी नही थी और न तो निर्माण कार्य के लिए  पँचायत से प्रस्ताव लिया गया है जिस तरह गुपचुप तरीके से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है उससे ये प्रतीत होता है कि पँचायत द्वारा शासन की राशि का दुरूपयोग कर इसमे भारी गोलमोल करने की मंशा पँचायत सरपँच और सचिव की है ।भुजवरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि घोड़ाडोंगरी नगर के अंदर काफी वर्षो से 6 नम्बर वार्ड में सीसी रोड की मांग उठ रही है लेकिन पँचायत सचिव द्वारा राशि का बहाना बना कर सीसी रोड के निर्माण को टाला जा रहा है  लेकिन बासन्या में जिस तरह से गुपचुप तरीके से रोड के निर्माण का कार्य किया जा रहा है उससे यही प्रतीत होता है कि पहले की तरह इस कार्य मे भी लीपापोती कर शासन की राशि को सरपँच ,सचिव अपनी जेब मे डालेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours