कोरोना से देश को निजात दिलाने पुरुषोत्तम मास में रानीपुर में हो रहा श्रीराम मानस महायज्ञ

Estimated read time 0 min read

रानीपुर। श्री राम मानस महायज्ञ 18 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर तक माधव गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र रानीपुर में किया जा रहा है। भोले महाराज ने बताया देश और विश्व को कोरोना से निजात दिलाने पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर यह यज्ञ किया जा रहा है।प्रतिदिन सुबह श्री गणेश एवं समक्ष यज्ञ मंडप पूजन आवाहित देवता सहित श्री हरिहर एवम श्री  सदाशिव भगवान शंकर का प्रतिदिन रुद्रा अभिषेक हो रहा है।श्री राम जानकी माता सहित अभिषेक एवं षोडशोपचार पूजन सहित मध्यान्ह 1:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस मास पारायण प्रतिदिन का पाठ एवं हवन आरती प्रतिदिन चल रहा है। पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर 1 महीने का श्रीराम महायज्ञ रानीपुर गौशाला में प्रतिदिन हवन पूजन का कार्यक्रम चल रहा है।प्रतिदिन श्रद्धलुओं के लिए भोजन भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।आचार्य पंडित हरीश शुक्ला यज्ञाचार्य के मार्गदर्शन में पंडित मोनू महाराज, प्रमोद शुक्ला( बिंदु  महाराज) के द्वारा यज्ञ संस्कार सम्पन्न कराये जा रहे है।माधव गौविज्ञान अनुसंधान केंद्र रानीपुर मैं संत श्री बोरीवाले के आशीर्वाद से श्री रामचरित्र मानस महायज्ञ के 11 वे दिन पूज्यपाद संत श्री सीताराम जी महाराज का पावन आगमन हुआ. महाराज श्री को आश्रम मैं चल रहे गोउत्पाद सहित आश्रम मैं चलने वाली सभी क्रियाकलापों से अवगत कराया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours