गरीब एवं मजदूरों को किया चावल, दाल, आटा, नमक एवं भोजन पैकेट वितरित

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन में शोभापुर, पाथाखेड़ा, बगडोना अलग-अलग स्थानो पर फंसे गरीब लोगो को आटा, चावल दाल, नमक एवं खाने पीने की चीजें क्षेत्र के समाजसेवी युवा मुकेश (बाबू) सिंह ने वितरित की। मुकेश (बाबू) सिंह ने कहा की इस समय समस्त विश्व में कोरोना नामक भीषण संक्रामक बीमारी ने अपने पैर पसार रखे हैं, जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण भारत में लॉकडाउन घोषित किया है। इस लॉक डाउन अवधि में गरीब और मजदूर के समान उनकी जरूरत की हर सामान की समस्या हैं, जिसके लिये क्षेत्र की कई नागरिक आगे आ रहे हैं और इन सबकी मदद कर रहे हैं इसी प्रकार मेरे माध्यम से भी मदद की गई और मैं आगे भी इसी प्रकार सबकी मदद करते रहूंगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours