पाथाखेड़ा निवासी 28 वर्षीय युवक की बैतूल में कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटीव

Estimated read time 0 min read

सारनी। ग्वालियर से बैतूल आये पाथाखेड़ा निवासी की रिपोर्ट आई पॉजिटीव। नगरीय निकाय में 21 तो ब्लॉक में 45 हुए संक्रमण के मामले। नगरीय निकाय अंतर्गत प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, 23 जुलाई को तीन, 25 जुलाई को 2 एवं 26 जुलाई को एक कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट पॉजिटीव आई। बताया जाता हैं कि ग्वालियर से बैतूल आये पाथाखेड़ा निवासी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनी नगरीय निकाय के वार्ड 29 हॉस्पिटल कॉलोनी 28 वर्षीय निवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई। परंतु उक्त संक्रमित ग्वालियर से सीधे बैतूल मुख्यालय पहुँचा था, चूंकि संक्रमित युवक का बैतूल में भी घर हैं। युवक सारनी नगरीय निकाय के वार्ड 29 हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी हैं। संक्रमित युवक की कोई कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री नहीं हैं, जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आने पर बैतूल में ही आइसोलेट किया गया। वही जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन में 28 वर्षीय संक्रमित युवक को सारनी घोड़ाडोंगरी निवासी बताया गया, परंतु उक्त युवक नगरीय निकाय सारनी के वार्ड क्रमांक 29 हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours