सारनी। पुनः गरीबी रेखा की सूची का सर्वे कराने की पूर्व पार्षद मो० ताहिर द्वारा मांग उठाते हुए नपा सीएमओ को ज्ञापन सौपा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के आदेश के अनुसार संत गुरूनानक वार्ड 18 में नपाकर्मियों द्वारा राशन कार्ड का सर्वे किया गया था। सर्वे के समय बकायदा सभी वार्ड के सदस्यों की जांच फोटो लिया गया और सभी परिवार वार्ड में उपस्थित थे। इन परिवार के सदस्य को वर्तमान में हर माह राशन भी मिल रहा है जबकि नगर पालिका द्वारा वर्तमान में जो सूची जारी की गई उसमें इन सदस्यों का नाम अपात्र सूची में दिया गया है सर्वे सूची में 6 माह से राशन नहीं दिया गया है ऐसा बताया जा रहा है। परंतु जांच के दौरान सभी सदस्य वार्ड नंबर 18 में निवासरत थे वह गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं जो कि मेहनत मंजूरी कर अपने परिवार के बच्चों का जीवन यापन करते हैं। जिसको देखते हुए वार्ड पार्षद सायरा बानो ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को गरीबी रेखा की सूची में पुनः जांच करवाकर अपात्र परिवार वालों का नाम पात्र सूची में जोड़ने जाने के लिए आवेदन सौंपा।
गरीबी रेखा सूची का सर्वे पूरा कराने की उठाई मांग
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours