एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता का एक दिवसीय प्रवास शुक्रवार को

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता शुक्रवार को आमला-सारनी विधानसभा में एक दिवसीय प्रवासीय दौरे पर रहेंगे। जानकारी देते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष विक्की सिंह, शोभापूर मंडलम पिटिशं नागले  ने बताया की एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी अपने एक दिवसीय प्रवास मेें आमला-सारनी विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वह 28 अगस्त को प्रातः 10 बजे पाथाखेडा प्रेम नगर कांग्रेस कार्यालय प्रस्थान कर युवाओं की बैठक लेंगे। इस बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष विक्की सिंह ने बताया कि सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours