सारणी। कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुए। हर साल की तरह इस साल भी एसडीएम हायर सेकेंडरी स्कूल शोभापुर का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। एसडीएम हायर सेकेंडरी स्कूल शोभापुर का बोर्ड परीक्षा विषय गणित में 81% हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कार पुनसे पिता नरेंद्र पुनसे, वही 75% बनाकर बाजी मारी द्वितीय स्थान पर भावेश लोखंडे श्याम देव लोखंडे, अगर तृतीय स्थान की बात करें तों 74% पर जयश्री हारोडे, राजेश हारोडे रही, इसी चरण में 67% बनाकर चतुर्थ स्थान पर चेतन बारसे पिता कमलेश बारसे रहे। 66% पर पंचम पर खेल किया अमीना अंसारी एमडी हसन अंसारी रही जीव विज्ञान की तों प्रथम स्थान पर संध्या भारती दयाशंकर भारती 77% हासिल कर नंबर 1 पर रही, आदित्य वर्मा पिता बसंतलाल वर्मा 63% बनाकर द्वितीय रहे, आलिया खान पिता फिरोज खान 61% बनाकर तृतीय नंबर हासिल किया। विषय वाणिज्य की ओर जिसमें एंजेल मसीह पिता जैक्सन मसीह 66% पर प्रथम रही, अभय राय पिता पवन राय 57% बनाकर द्वितीय पर कमान संभाले रहे, सोहेल देशमुख पिता आंसर देशमुख ने 56% पर तृतीय स्थान हासिल कर लिया। विषय कला के लिए जहां प्रथम यश कुमार उइके पिता रुशिलाल उइके 68% पर रहे। इसी तारतम्य में कक्षा 10 वीं के परिणाम सहरानिय रहे, जिसमे प्रथम नंदिनी महोबे चंद्रदास महोबे 86% पर रही, द्वितीय स्थान पर इशांत भोरसे संतोष भोरसे 77% पर उपस्थिति दर्ज कराई, तृतीय स्थान पर अंश वर्मा उदय सिंह वर्मा ने 68% पर बाजी मारी, संस्था संचालक एवं प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी उनके परिश्रम के लिए अशोक सिंह ने बधाईयां प्रेषित कि है। वही दूसरी ओर पालक गण एसडीएम हायर सेकेंडरी स्कूल शोभापुर कॉलोनी को लेकर हर्ष व्याप्त है।
एसडीएम हायर सेकेंडरी स्कूल शोभापुर का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours