आज से फिर शुरू होगा शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस का सफर : बाकी ट्रेन का ये रहेगा शेड्यूल

Estimated read time 1 min read

भोपाल.  करीब ढाई महीने के ब्रेक के बाद आज से फिर शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस उसी शान के साथ अपने सफर पर निकल रही है. भोपाल के हबीबगंज स्टेशन वो अपने निर्धारित समय रात 9 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी और दिल्ली के निज़ामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी.  रेलवे आज 1 जून से अप-डाउन की 200 ट्रेनें चलाने जा रहा है. इनमें हबीबगंज से चलने वाली शान-ए-भोपाल और जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं. भोपाल एक्सप्रेस हबीबगंज से हजरत निजामुद्दीन और जनशताब्दी हबीबगंज से जबलपुर के बीच चलेंगी. भोपाल से कुल 28 ट्रेनें गुजरेंगी इनमें से 22 का भोपाल और 8 का हबीबगंज स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा. पुष्पक, मंगला, गोवा, संपर्क क्रांति जैसी सुपर फास्ट ट्रेन यहां से गुजरेंगी.

जन शताब्दी एक्सप्रेस रवाना

जबलपुर से हबीबगंज के बीच आज से  जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू हो गयी है. इसके जबलपुर से रवाना होने का निर्धारित समय सुबह 5:30 बजे है जो सुबह 11 बजे भोपाल के हबीबगंज पहुँचेगी. ब्रेक के बाद आज पहले सफर में इस ट्रेन से जबलपुर से स्लीपर क्लास में 363 , AC चेयर कार से 44 यात्री रवाना हुए.

67 दिन बाद ट्रेन वापस अपने नियमित सफर पर दौड़ने लगी है. देशभर में चलने वाली अप-डाउन की 200 ट्रेनों की सूची रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर अजय प्रताप सिंह ने जारी की थी. उसमें भोपाल से गुजरने वाली अप-डाउन की 28 ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है. यात्रा करते समय मास्क पहनना होगा और स्टेशन पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा. ये ट्रेनें 1 से 30 जून तक ही चलेंगी. इनकी बुकिंग 21 मई सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी. इन ट्रेनों को नियमित ट्रेनों की जगह स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है. इसके कारण इनका प्रथम अंक एक है. उसकी जगह जीरो लगाकर यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग के लिए कहा गया था.

भोपाल स्टेशन पर अप-डाउन की ये ट्रेन रुकेंगी
नंबर                      नाम                              कहां से कहां तक चलेंगी
01016-01015      कुशीनगर         –                एक्सप्रेस गोरखपुर से एलटीटी मुंबई
01071-01072    कामायनी एक्सप्रेस –                वाराणसी से एलटीटी मुंबई
02533-02534     पुष्पक एक्सप्रेस     –               लखनऊ से मुंबई सीएसटी
02618-02617  मंगला-लक्ष्यद्वीप एक्सप्रेस –         हजरत निजामुद्दीन से अर्नाकुलम
02715-02616 सचखंड एक्सप्रेस  –                    अमृतसर से हुजूर साहेब नांदेड़
02541-02542 गोरखपुर-एलटीटी सुपर फास्ट  –       गोरखपुर से एलटीटी मुंबई
02779-02780 गोवा एक्सप्रेस                             हजरत निजामुद्दीन से वास्कोडिगामा
02724-02723 तेलंगाना                                    एक्सप्रेस नई दिल्ली से हैदराबाद
02285-02286                                                   दूरंतो सिकंदराबाद-निजामुद्दीन दूरंतो
02630-02629                                                 संपर्क क्रांति निजामुद्दीन-यशवंतपुर
02805-02806                                                एपी एक्सप्रेस नई दिल्ली-विशाखापट्‌टनम
02283-02284                                                   दूरंतो निजामुद्दीन-एर्नाकुलम

-हबीबगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन
02155-02156 भोपाल एक्सप्रेस हबीबगंज से हजरत निजामुद्दीन 02061-02062 जन शताब्दी एक्सप्रेस हबीबगंज से जबलपुर.

ये होंगे नियम

-टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट, मोबाइल एप और टिकट काउंटर से बुक होंगे
-रेलवे या आईआरसीटीसी एजेंट अपनी आईडी से टिकट बुक नहीं कर सकेंगे.
-पूरी ट्रेन रिजर्व कोच के साथ चलाई जाएगी.
-जनरल कोच भी रिजर्व होंगे, इनमें टू-एस केटेगरी का टिकट जारी किया जाएगा.
-किराया सामान्य ही होगा.
-इन ट्रेनों में आरएसी, वेटिंग टिकट नियमों के मुताबिक जारी होंगे.
-वेटिंग लिस्ट टिकट धारी यात्री को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी.
-इन ट्रेनों में कोई भी तत्काल या प्रीमियम तत्काल बुकिंग की अनुमति नहीं होगी.
-करंट बुकिंग ऑनलाइन की जा सकेगी.
-इन ट्रेनों का पहला चार्ट ट्रेन रवाना होने से 4 घंटे पहले बनेगा और दूसरा चार्ट 2 घंटे पहले बनेगा जो अभी तक 30 मिनट पहले बनता था.
-दिव्यांग के चार और बीमार यात्रियों की 11 श्रेणियों के रियाायती टिकट जारी होंगे. लेकिन स्टूडेंट, सीनियर सिटीजन, आर्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन, पत्रकार, अवॉर्डधारी, वॉर विडो, मेडिकल प्रोफेशनल आदि श्रेणी में रियायती टिकट जारी नहीं होंगे.
-यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को कंबल या लेनिन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. इसकी जानकारी टिकट बुक करते समय यात्री को दी जाएगी.
-रिफंड पॉलिसी पहले की तरह ही होगी.
-किसी भी टिकट में कैटरिंग शुल्क नहीं जोड़ा जाएगा.
-प्रीपेड मील बुकिंग ई-कैटरिंग आदि बंद रहेगी.

More From Author

+ There are no comments

Add yours