बैतूल। मुंबई महाराष्ट्र से लौट रहे नागरिक लगातार कोरोना पॉजीटिव निकल रहे है. सोमवार को जिले में एक और कोरोना पॉजीटिव मरीज मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा के बीपीएम धनेन्द्र वासनिक ने बताया कि खेड़ला का एक युवक मुंबई से लौटा था। जिसका कोरोना सेम्पल जांच के लिए भेजा था। सोमवार को सेम्पल रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। युवक 21 मई को मुंबई से बैतूल अपने गांव लौटा था। 29 मई को उक्त युवक को सेम्पल लिया गया था। सोमवार को जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कोरोना पॉजीटिव युवक के साथ उसी गांव का एक युवक भी साथ में आया है। उसकी भी सेम्पल रिपोर्ट जांच के लिए भेजी है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। युवक को क्वारेंटाइन किया गया है। कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद पीडि़त युवक को कोविद-19 सेंटर खेड़ी सांवलीगढ़ में भर्ती किया गया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। एक्टिव केस 25 है। तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गये है। जिले में 231 सेम्पल रिपोर्ट अप्राप्त है। जिले में अभी तक कुल 1122 सेम्पल जांच के लिए भेजे गये है। जिनमें से 859 रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
खेड़ला का एक युवक कोरोना पॉजीटिव
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours