ऑल इंडिया टैलेंट सर्च में मिशिता बाकरे आईं प्रथम

Estimated read time 1 min read

बैतूल। ऑल इंडिया टैलेंट सर्च स्टेट कॉन्वोकेशन, इंदौर में नटराज नृत्य अकादमी एवं विद्यालय, बैतूल की छात्रा मिशिता बाकरे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में अकादमी की चयनित टीम ने भी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। टीम में शीतल निरापुरे, रत्नमाला खातरकर, मिशिता बाकरे, विद्या साहू, आर्या नागले और दीपाली वाघमारे शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने उनके अभिभावकों के साथ सहयोगी सदस्य अमोल बाकरे, यशवीर खादीकर, ओजस्व निरापुरे, कंचन मैडम और खिलेश्वरी मैडम उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दुर्गेश निरापुरे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी के लिए तनावमुक्त जीवन जरूरी है। बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार शास्त्रीय नृत्य, संगीत, पेंटिंग, हारमोनियम और तबला जैसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ मानसिक संतुलन भी जरूरी है, तभी बेहतर प्रदर्शन संभव है। उन्होंने बताया कि नटराज डांस सेंटर बैतूल जिले का ऐसा संस्थान है, जहां शास्त्रीय और गैर-शास्त्रीय कलाओं में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours