हमारी दृष्टि विकास और कल्याण की है- मुख्यमंत्री

Estimated read time 1 min read
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर – शर्मा
  • चौथे कार्यकाल के दो साल पूरा होने पर प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यकम का विजय भवन में लाईव प्रसारण

बैतूल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के सफलतम दो वर्ष पूरे होने पर भोपाल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिला कार्यालय विजय भवन में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद वीडी शर्मा का उदबोधन हुआ। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग,प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री राहूल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशार, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर आदि मंचासीन थे। प्रदेश भर के कार्यकर्ताओ को वर्चुअल संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई वहीं 15 महिने तक प्रदेश में रही कांग्रेस सरकार के कारनामे भी उजागर किए। श्री चौहान ने कहा कि 15 महिने तक कमलनाथ राज मे वल्लभ भवन दलालो और लूट का अडडा बन गया था। कमलनाथ के पास अपने मंत्री ,विधायको तक से मिलने का समय नही था। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने भाजपा के समय शुरू की गई गरीब कल्याण की योजनाओ को बंद कर दिया था। श्री चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार मिशन की सरकार है जबकि कमलनाथ की सरकार कमीशन की सरकार थी। श्री चौहान ने कहा कि जनता के आर्शीवाद से प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनी हमने गरीब कल्याण की सभी योजनाएं फिर से शुरू कर दी है। उन्होने कोरोना काल में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश मंे नियंत्रण  किया उसकी भी सिलसिलेवार जानकारी दी। श्री चौहान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को रोटी, कपडा, मकान, दवाई, पढाई और रोजगार देने की है। इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता का हक छीना था। इसीलिए कमलनाथ की सरकार गई। श्री शर्मा ने कहा कि लेकिन संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबो को उनका हक फिर से देकर अच्छा काम किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता को धोखा देकर, छलकपट से बनी थी जिसने पूरे प्रदेश को विनाश के रास्ते पर डाल दिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हए कहा कि आज मध्य प्रदेश स्वर्णिम प्रदेश की ओर अग्रसर है। जिला कार्यालय विजय भवन में लाईव प्रसारण के दौरान जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, आनंद प्रजापति, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, अजा मोर्चा अध्यक्ष किशोर मोहबे, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, अरूण श्रीवास्तव, सतीश बडोनिया, भोला खंडेलवाल, पूरन साहू, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours