स्व.पार्षद को मध्यप्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Estimated read time 1 min read
  • पूर्व सांसद भी पहुंचे श्रद्धांजलि

सारनी। पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 14 के स्व.पार्षद मनोज ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए मध्यप्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जीतेंद्र लिटोरिया एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल उनके निवास पर पहुंचे पूर्व पार्षद के छायाचित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके घर परिवार के लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन उन के माध्यम से दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद के भाई शैलेश ठाकुर ने बताया कि 7 जुलाई को सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार भोपाल के एम्स अस्पताल में चल रहा था 14 जुलाई को सुबह मनोज ठाकुर का निधन हो गया था 15 जुलाई को उनका दाह संस्कार किया गया और 25 जुलाई को कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा की गुरुद्वारा प्रांगण में उनकी तेरवी का कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि का आयोजन किया जाएगा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों कार्यकर्ता पदाधिकारी और सामाजिक सरोकार रखने वाले लोग और शव यात्रा में शामिल हुए लोगो को श्रद्धांजलि कार्यक्रम  में उपस्थित होने की अपील की है। श्री ठाकुर ने बताया कि कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के गुरुद्वारा प्रांगण में स्व.मनोज ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे के बाद किया जाएगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद जिन्होंने उनके भाई के उपचार के दौरान सहयोग किया है उन्हें इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours