बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने प्रदेष के कृषि मंत्री कमल पटेल को पत्र लिखकर बैतूल जिले में सूरजधारा एवं अन्नपूर्णा योजना का लक्ष्य बढाने की मांग की है। पत्र की एक प्रति संचालक म.प्र. किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को भी प्रेषित की गई है। कृषि मंत्री एवं संचालक को भेजे गए पत्र में सांसद ने बताया कि वित्तीय वर्ष खरीफ मौसम 2020 -21 में सूरजधारा एवं अन्नपूर्णा योजना में बैतूल जिले को गत वित्तीय वर्ष 2019-20 की तूलना में कम लक्ष्य दिया गया है। सांसद ने बताया कि खरीफ वर्ष 2019-20 में सूरजधारा योजना में जिले को 70.31 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जबकि इस वर्ष 42.02 का ही मिला है। इसी तरह अन्नूपर्णा योजना में गत वित्तीय वर्ष में 72.85 लाख रू. प्राप्त हुआ था, वहीं इस वर्ष 29.06 ही लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पत्र में सांसद श्री उइके ने कहा कि बैतूल जिला आदिवासी बाहूल्य जिला है। जिले के दस विकास खंडो मे से 7 विकासखंड अनुसूचित जाति वर्ग के है। जिनमें जनजाति वर्ग के कृषको की संख्या 86276 एवं 170915 हैक्. कृषि क्षेत्र है। इसी तरह अनुसूचित वर्ग के कृषको की संख्या 21373 एवं 33599 हैक्. कृषि क्षेत्र है। सांसद ने अनुसूचित जनजाति एवं जाति वर्ग के किसानो की आर्थिक स्थिती को देखते हुए योजनाओ का लाभ इन वर्गो को मिलने की बात कही है। पत्र में सांसद ने कृषि मंत्री एवं संचालक से सूरजधारा योजना अंतर्गत 77.98 लाख रू. एवं अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत 70.94 लाख का अतिरिक्त लक्ष्य जारी करने की मांग की है।
सांसद ने सूरजधारा एवं अन्नपूर्णा योजना का लक्ष्य बढाने कृषि मंत्री को पत्र लिखा
+ There are no comments
Add yours