- लाड़ो फाउंडेशन के सहयोग से लाड़लियों को सम्मान देने की सांसद आदर्श गांव में आदर्श पहल
- प्रधानमंत्री मोदी के 70 वे जन्मदिवस पर पहले चरण में 70 परिवारों ने लगाई घर पर लाडली के नाम की तख्ती
घोड़ाडोंगरी। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कान्हा वाडी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया ग्रामीणों ने अपने घरों पर अपनी बेटियों के नाम से नेम प्लेट लगाकर बेटियों को सम्मान देने के नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करने का प्रयास कर उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए किया
ग्राम पंचायत कान्हावाडी के सरपंच कमलेश परते ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा ही बेटियों के सम्मान को सम्मान मिले इसके लिए कार्य करते रहते हैं हमारे गांव के लोग भी प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम में उन्हें सुनते हैं इस बार सांसद श्री दुर्गादास उइके जी,शिक्षाविद श्री मोहन नागर जी के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर इस तरह बेटियों के नाम की नेम प्लेट घर के सामने लगाने का प्रस्ताव रखा जो हमें बहुत पसंद आया और हम लोगों ने गांव के प्रत्येक घर पर नेम प्लेट लगाने का निर्णय लिया इस निर्णय के बाद सहयोग के रूप में बैतूल के लाड़ो फाउंडेशन का विशेष सहयोग लिया गया जिसमे फाउंडेशन के अनिल यादव,योगी खंडेलवाल एवम उनकी पूरी टीम ने बढ़चढ़कर नेमप्लेट बनाने में विशेष रुचि लेकर इस अनोखे नवाचार को सार्थक करने में भूमिका निभाई प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर 70 घरों पर लोगों ने बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगा ली है कान्हा वाडी में 175 गांव हैं 175 घर है अन्य घरों पर भी कुछ ही दिनों में बेटियों के नाम की नेम प्लेट लगा लेंगे जिसके पीछे उद्देश्य की बेटियों को समाज में गांव में घर में सम्मान मिले उन पर होने वाले अत्याचारों पर पूरी करें अंकुश लगे ग्रामीणों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के शुभारंभ में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, जनपद सीईओ दानिश खान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उईके,प्रशांत गावंडे,गगन अग्रवाल,जतिन अरोरा, नितेश भुजवरे, प्रवीण अग्रवाल,सिद्धार्थ बिहारे,जतिन आहूजा,आभाष मिश्रा, विकास सोनी,रोहित चौहान,दीपक इवने,दीपक धुर्वे,संतोष यादव,अंकित वर्मा,सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours