शाहपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को तहसीलदार बैधनाथ वासनिक और थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती ने नगर की कमान संभाली और बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटे। तहसीलदार और थाना प्रभारी ने लोगों पर जुर्माना लगाया और जुर्माना नहीं देने की स्थिति में उन्हें एक स्थान पर बैठने की सजा तक दे डाली। तहसीलदार ने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस समय कोरोना एक महामारी का रूप लेते जा रहा है। ऐसे में हम यदि सावधानी नहीं बरतेंगे तो यह हमारे लिए घातक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करना चाहिए। लोगों को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचना भी चाहिए। थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती ने कहा कि लोगों के चालान काटने के साथ-साथ उन्हें समझाइश भी दी जा रही है ताकि वे जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि यदि लोगों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो चालानी कार्रवाई की जाएगी।
शाहपुर में प्रशासन द्वारा बिना मास्क पर चालानी कार्रवाई की गई
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours