

सारनी। युवा मित्र मंडली सारणी द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर शहर के शॉपिंग सेंटर में स्थित भाजपा कार्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 3 टीमों ने भाग लिया। शांति नगर की टोली ने 20 फीट की ऊंचाई पर लटकी मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम की। साथ ही 5100 रुपए का नगद पुरस्कार जीता। आयोजक समिति के सुधीर यादव, गोलू राजपूत, नवीन शिवहरे ने बताया 5 साल पहले तक सारणी में होली के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होती थी, लेकिन आयोजक बंटी सिंह के निधन के बाद से मटकी फोड़ प्रतियोगिता बंद हो गई थी। इस प्रतियोगिता को पुनः युवा मित्र मंडली द्वारा प्रारंभ की गई है। अब यह प्रतियोगिता प्रति वर्ष रंग पंचमी के अवसर पर की जाएगी। रंग पंचमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होने से शहर में उल्लास का माहौल रहा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता सुबह 11 से दोपहर 2:00 बजे तक चली। इस दौरान मटकी फोटो ली पर आयोजक समिति द्वारा रंगों की खूब बौछार की गई। इस प्रतियोगिता में खास बात यह थी कि मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान आयोजक समिति द्वारा मिट्टी और पानी की व्यवस्था की गई थी। जहां पर हुरियारों और मटकी फोड़ टीम के सदस्यों द्वारा कीचड़ में खूब होली खेली। यह दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।
+ There are no comments
Add yours