बैतूल। बैतूल से इंदौर तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के 120 किमी हिस्से का आज प्रधानमंत्री जबलपुर से वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। 902 करोड़ रुपए की इस परियोजना के तहत टेमां गांव से चिचोली तक फोरलेन का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का आयोजन बैतूल के चिरापाटला और जबलपुर में आयोजित होगा। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में बैतूल सांसद डीडी उइके भी मौजूद रहेंगे। इस परियोजना के तहत बैतूल हरदा पैकेज 3 में किमी 81 से 121 चिचोली से बैतूल 40.25 किमी के लिए 620.36 करोड़ रु अवॉर्ड किए गए है। इसका ठेका बंसल पाथवे प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। जबकि पैकेज 2 में किमी 30 से 80 टेमा गांव से चिचोली तक 50.95 किमी के लिए 283.24 करोड़ रु का ठेका एस एंड पी इंफ्रा इन एसोसिएशन स्काई लार्क इंजीनियरिंग को दिया गया है। इसी मार्ग पर पैकेज 1 में हरदा से टेमां गांव के बीच किमी 0 से 30 तक 555 करोड़ रु का ठेका हरदा पाथ-वे प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। इन तीनों परियोजनाओं के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री जबलपुर में शामिल होंगे। कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ बैतूल के चिरा पाटला में होगा।
902 करोड़ के हाईवे का शिलान्यास आज – बैतूल-हरदा फोरलेन का पीएम करेंगे जबलपुर से वर्चुअली शुभारंभ, 120 किमी बनेगी फोरलेन
+ There are no comments
Add yours