महाराणा प्रताप की शोभायात्रा में दिखेगी सामाजिक समरसता

Estimated read time 1 min read
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन संपन्न

सारनी। सनातन धर्म के पर्व सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण होते है, जो सभी समाज व वर्गों को एकरूपता का संदेश देते है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा राधाकृष्ण धर्मशाला बैतूल में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का संपन्न हुआ। जिसमें क्षत्रीय समाज के साथ अन्य समाज के प्रबुद्ध जनों मौजूद थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य होली मिलन के साथ सभी समाजों में भाईचारे का भाव जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शिरोमणि हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया,एवं उपस्थित प्रबुद्ध जनों द्वारा उनकी वीरता और उनकी गाथाओं का सभी समाज के अलग-अलग रूप में वर्णन किया गया। इस मौके पर जसपाल सिंह सिसोदिया कहर कि आज हिंदू धर्म में अनेक जातियां है, जिनकी अपनी रीति,मान्यताएं व परंपराएं है। जिसके कारण हम महापुरुषों को अलग-अलग जाति में बांटे जा रहे हैं। ऐसे वक्त में सर्व समाज के प्रमुख लोगों को आगे आकर युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहिए कि वीर व महापुरुष किसी एक समाज या जाति के नही होते अपितु सर्वसमाज के होते है। महाराणा प्रताप जी हो या शिवाजी इन महापुरुषों ने राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया और उनकी यह राष्ट्र रक्षा किसी समाज के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए थी। हमारे प्रयास होना चाहिए कि महापुरुषों की गौरवगाथा हर घर में पहुंचे। श्री सिसोदिया ने उपस्थित लोगों को समाज को जोडऩे की शपथ दिलवाई। उन्होने बताया कि युवा वर्ग व बच्चों को मुफ्त कोचिंग, महिलाओं व बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए सिलाई सेंटर,ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स कराए जाएंगे। जिसका खर्च सोसाइटी के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्राह्मण समाज, कुनबी समाज के साथ अन्य समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। क्षत्रिय समाज की महिला प्रतिनिधि भी मुख्य रूप से उपस्थित थी,उन्होंने भी भविष्य की योजनाओं हेतू सुझाव दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षत्रिय समाज से कृपाल सिंह सिसोदिया, नरेंद्र सिंह,कमल सिंह चंदेल, डॉक्टर विजय सिंह,संग्राम सिंह, जगन्नाथ सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। वही सर्वसमाज के प्रतिनिधियों के रूप में नरेंद्र शुक्ला, प्रमोद अग्रवाल, विपिन साहू,गोविंद पवार, दिनेश महस्की, कान्त दीक्षित, सबरजीत सिंह, मनोज वाधवा  व अशोक सोनी उपस्थित थे। नारी शक्ति के रूप में ज्योति राजपूत, नीलम राजपूत, खुशबू राजपूत, अंजू राजपूत व माधुरी साबले उपस्थित रही। सामाजिक एकता के रूप में किये गए इस प्रयास को सभी वर्गों द्वारा सराहा जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours