वृद्ध जनों को भोजन करा कर सेवा भावना से बनाया जन्मदिवस

Estimated read time 0 min read

सारणी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भावना के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सारणी नगर पालिका क्षेत्र स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम बागडोना व सारणी वार्ड क्रमांक चार स्थीत वृद्ध आश्रम में पहुंच कर वृद्धजनों को भोजन कराया साथी ही भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं सामाजिक संगठनों द्वारा नगर के विभिन्न स्थलों पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह का पुष्प गुच्छ देकर पुष्प हार पहनाक केक काटकर मिष्ठान वितरण कर जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours