
सारनी। जिला एवं पुलिस प्रशासन की अपील पर दो दिनों के लॉक डाउन के चलते नगरपालिका क्षेत्र सारनी की सड़को पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। इस बार के लॉक डाउन में पुलिस की सख्ती में बेहद कमी देखने को मिली है।टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन ने बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए दो दिनों तक स्वेच्छा से कारोबार बंद रखने एवं मास्क लगाने की अपील की है। जिला एवं पुलिस प्रशासन की अपील का असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा की कोरोनावायरस बीमारीं जिले में लगातार पैर पसार रही है। कोरोना कोविड-19 से बचने के लिए लोगो मे जागरूकता की मुहिम चलाई जा रही है। दो दिनों के लॉक डाउन के चलते आम लोग अपने अपने घरों में रहकर कोरोना जैसी बीमारी पर अंकुश लगाने में सहयोग मिल रहा है। शनिवार को सारनी,पाथाखेड़ा एवं बगडोना लॉक डाउन के चलते शहरो की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वही दूसरी तरफ लॉक डाउन की वजह छोटे व्यापारी बेहद परेशान हो रहे है।
+ There are no comments
Add yours