नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया पेवर ब्लाक और सीसी रोड का भूमिपूजन

Estimated read time 0 min read

सारनी। लॉकडाउन के बाद नगर में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लाक लगाने और सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। प्राप्त जानकारी अनुसार नपाध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष द्वारा वार्ड 11 में 3 लाख 23 हजार से होने वाले पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य की शुरुआत की। उक्त कार्य गुरु कृपा कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जायेगा, जो कि वार्ड 2 में 6 लाख 3 हजार की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह कार्य भौमिक ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सभापति नेहरू बेले, शांतिलाल पाल, पार्षद सुनंदा पाटिल, शकुंतला पाटिल, रेवाशंकर मगरदे, नागेंद्र निगम, सोम पाल, हरीश पाल, शैलेश चौधरी, सुनील सहारे, चंद्रभान रघुवंशी, महेंद्र भारती सहित वार्ड के अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours