वार्ड 29 आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ बालभोज का कार्यक्रम

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत पाथाखेड़ा  के वार्ड 29 भाग 1 और 2 आंगनवाड़ी में महिला एवं बाल विकास परियोजना सारनी के मार्गदर्शन में बालभोज का कार्यक्रम किया गया। आगनबाडी कार्यकर्ता माधुरी चौरासे और उषा गावंडे ने बताया कि कार्यक्रम में जन सहयोग के द्वारा कुपोषित कम एवं अति कम वजन के बच्चों को बाल भोज करवाया गया जिससे कुपोषण दूर हो सकें। जिसके अंतर्गत पौष्टिक खिचड़ी, लड्डू और चने के व्यंजन बनाएं गए। जिनका सेवन करके कुपोषित बच्चे को स्वास्थ लाभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से काशी धाकड़ सेक्टर सुपरवाइजर वार्ड 29 के पार्षद संतोष देशमुख, आंगनवाडी कार्यकर्ता आशा पवार, मुनिया रघुवंशी, आंगनवाडी सहायिका किरण वाईकर, सुनीता खादीकर, वार्डवासी ममता देशमुख के अलावा बच्चों के पालक और वार्डवासी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours