सारनी। घोड़ाडोंगरी जनपद की ग्राम पंचायत शोभापुर के कोरकू मोहल्ला में चार महीने से खराब हेड पंप है लेकिन अभी तक इस और किसी जिम्मेदार ने ध्यान देना उचित नहीं समझा ग्राम वासियों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामवासी लक्ष्मण नरे ने बताया कि शाहपुर पीएचई विभाग में आवेदन देने के बाद भी आज तक हेडपंप सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है ग्राम की महिला सन्नो बाई, इमरती बाई, सुकलो बाई ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हमारे गांव का हेड पंप सुधारा जाए ताकि हमें पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े।
ग्राम पंचायत शोभापुर के कोरकू मोहल्ला में पानी की किल्लत ग्रामवासी परेशान
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours