वर्षाकाल की आपदा को देखते हुए नपा द्वारा 1 माह से की जा रही नालों-नालियों की सफाई

Estimated read time 1 min read

सारनी। बाढ़ आपदा वर्षा काल को देखते हुए नगर पालिक सारनी द्वारा नगर के समस्त छोटे बड़े नालों-नालियों कि सफ़ाई विगत 1 माह से कराई जा रही हैं।  नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी कमल किशोर भावसार ने बताया कि इस कार्य मे लगभग 40 श्रमिको के तीन दल बनाकर तीन जोनों सारनी, शोभापुर, पाथाखेड़ा में प्रतिदिन वार्ड पार्षदों एवं आम जनता के बताये अनुसार कार्य युद्व स्तर पर कराया जा रहा है। अभी तक 9000 मीटर नालों की सफ़ाई कराई गई हैं, तथा कार्य सतत प्रारम्भ है। आपात कालीन व्यवस्था हेतु तीनो शिफ्ट में तीन दलों का आवश्यक बचाव सामग्री के साथ गठन किया गया है जो बारीकी से नगर के हालात पर नजर रखे हुए है। कार्य निगरानी के लिए कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया हैं, ताकि जो सूचना मिले तो तत्काल प्रभावित क्षेत्रो में वाहन द्वारा पहुँच जा सके। स्वास्थ्य निरीक्षक भावसार ने बताया कि गठित किये गए तीनों दल को बचाव सामग्री में रस्सा, बाल्टी, टार्च, फावडा, गैती, जैकेट, सब्बल, तगाड़ी, हेलमेट, जेसीबी मशीन, पोकलेन मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। वही नगर पालिका द्वारा एमपीईबी एवं वेकोलि को भी उनके कर्मचारी आवासीय कॉलोनी के नालियो की सफाई हेतु उनके अधीनस्थ ठेकेदारों से नालियों की सफ़ाई कराने के निर्देश करने हेतू नगर पालिक द्वारा पत्र लिखा गया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours