जिले की पहली होम मेड चॉकलेट एंड केक शॉप शुरू

Estimated read time 1 min read

बैतूल। शहर में अभी तक मल्टीनेशनल कंपनियों की महंगी चॉकलेट लेना लोगों की मजबूरी थी। लेकिन शहर में पहली बार होम मेड चॉकलेट्स, केक की विशाल रेंज तैयार की गई है। जिसमें चॉकलेट बुके, करंसी चॉकलेट्स, करंसी बुके, चॉकलेट बॉक्स, रिटर्न गिफ्ट चॉकलेट बॉक्स, चॉकलेट बार, चॉकलेट कोन फार गिफ्ट, चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स, चॉकलेट राखी, चॉकलेट मोदक सहित होम मेड चॉकलेट की अलग-अलग वेरायटी तैयार की गई है। रविवार को सिविल लाइन्स, बैतूल में पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में रैन्बो चॉकलेट (होम मेड चॉकलेट एंड केक) शॉप शुरू की गई है।
चॉकलेट शॉप का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव, श्रीमति डॉ. अर्चना भार्गव द्वारा दीप प्रज्जवलित और केक काटकर किया गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या मेें शहर के लोगों ने पहुंचकर पहली बार होम मेड चॉकलेट से बने अलग-अलग आयटमों की इतनी बड़ी रेंज देखी और उसकी प्रसंशा की।
शौक जो बन गया पहचान
शहर की सिविल लाइन्स निवासी श्रीमति रश्मि भार्गव ने खाली समय का सदुपयोग करने और कुछ नया कर दिखाने का जज्बा लेकर शौक-शौक में आज से दो वर्ष पहले पहली बार घर में ही चॉकलेट्स बनाना शुरू किया था। पहले घर में फिर आस पड़ोस और मोहल्ले में सभी को चॉकलेट इतनी पसंद आई कि उन्होंने रैन्बो चॉकलेट्स के नाम से चॉकलेट बनाना शुरू कर दिया। इन दो वर्षो में शहर में रैन्बो चॉकलेट्स की अलग पहचान बन गई।
शहरवासियों की मांग पर चॉकलेट बुके, करंसी बुके, ड्रायफ्रूट्स बुके, बर्थ-डे बुके, एनीवर्सरी बुके, गिफ्ट बॉक्स, टेडीबीयर बुके, मिनी चॉकलेट्स बॉक्स, रिटर्न गिफ्ट चॉकलेट बॉक्स सहित अन्य मौको के लिए अलग-अलग चॉकलेट आयटम बनाए गए। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाने लगा। श्रीमति भार्गव ने कोविड 19 के चलते हुए लॉक डाउन में केक बनाना भी शुरू कर दिया। इस दौरान लॉकडाउन के चलते मार्केट बंद होने और होम मेड केक में शुद्धता की 100 प्रतिशत गारंटी होने के कारण शहर के लोगों ने होम मेड केक भी बहुत पसंद किया।
श्रीमति रश्मि भार्गव ने बताया कि उनके द्वारा सभी शुभ कार्यो, बर्थ डे, एनीवर्सरी, शादी, सगाई आदि के लिए ड्रायफ्रुट्स चॉकलेट बुके, करंसी चॉकलेट बुके, गिफ्ट बॉक्स, मिनी चॉकलेट बॉक्स, चॉकलेट काम्बो पैक, टेडीबीयर बुके तो बनाई ही जाती है। साथ ही रिटर्न गिफ्ट के लिए भी अलग-अलग रेंज में चॉकलेट आयटम तैयार किए गए है। इस बार रक्षाबंधन के लिए स्पेशल राखी चॉकलेट बनाई जा रही है। वहीं भाईयों द्वारा बहनों को गिफ्ट देने के लिए स्पेशल गिफ्ट पैक भी तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही गणेश उत्सव के लिए चाकलेट मोदक भी बनाए जाएंगे।
रैन्बो चॉकलेट शॉप संभवत: बैतूल जिले की पहली होम मेड चॉकलेट शॉप रहेगी। जहां चॉकलेट और केक के शौकीनों को 100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी के साथ चॉकलेट और चॉकलेट से बने आयटम एवं केक उपलब्ध कराए जाएंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours