- जनजातीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत


बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जनजातीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम के प्रथम जिला प्रवास पर जनजातीय मोर्चा के नेतृत्व में भव्य स्वागत कार्यक्रम सहित महत्वपूर्ण जिला बैठक जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम ने कहा कि जनजातीय समाज के सर्वागिण विकास का संकल्प हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी ने सबसे पहले जनजातीय समाज की चिंता करते हुए हमारे गांवो को सडको से जोडने का काम किया। आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो नागरिको के हितो को ध्यान नही दिया गया। तकरीबन छह दशको तक न तो हमारे गांवो मे स्कूल थे न अस्पताल जिसके लिए हमें संघर्ष करना पडता था। शिवराज जी के नेतृत्व से लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा0मोहन यादव जी की अगुवाई में आज हमारे नायको को सम्मान मिल रहा है। श्री टेकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकारो ने हमारी संस्कृति और शौर्य की विरासत को लगातार छिपाने का प्रयास किया आज हमारे समाज का साहस और संस्कृति पाठयक्र्रमो में शामिल हो रही है। बैठक को संबोधित करते केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारा जन्म परम पुज्य भूमि भारत में हुआ है। इसके साथ साथ हम भाजपा के साथ कार्य कर रहे हैं यह हमारा परम सौभाग्य है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज का विकास हो रहा है। विरासत को संजोते हुए हम गांव गली और मजरे टोले तक विकास की इबारत रच रहे है। जनजातीय मोर्चा अपने वैभवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए युवा तरूणाई के साथ प्रयास कर रहा है। जो निश्चित रूप से हमारे संकल्प को सिद्व करने वाला होगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि आदिवासी समाज की चिंता अगर किसी ने की है तो वो पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। कांग्रेस के शासन काल में आदिवासी समाज को महज वोट बैंक की तरह देखा जाता था। आज पूरे समाज के उत्थान को लेकर प्रयास दिखाई दे रहे है। भारतीय जनता पार्टी के मोर्चाे में जनजातीय मोर्चा का नेतृत्व हमेशा प्रथम पंक्ति में दिखाई देता है। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के संभागीय प्रभारी एवं छिंदवाडा के महापौर विक्रम आहाके ने कहा कि मोदी जी और मोहन जी के नेतृत्व में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उनका मतदान केन्द्र तक प्रचार और प्रभाव रहे इसके प्रयास हम सबको मिलकर करना है। जल जंगल जमीन का अधिकार हमें भाजपा सरकार ने दिया है। धरती आबा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे समाज के लिए वरदान साबित हो रही हैं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि हमारा जिला बैतूल आदिवासीयों की वीर भूमि है जिसने अंग्रेज और कांग्रेस से लडकर अपनी संस्कृति और विरासत को बरकरार रखा है। उन्होने स्वतंत्रता संग्राम और आपात काल के समय के नायको के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। बैठक का संचालन जनजातीय मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भलावी एवं अंत में आभार मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावलकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश परतेती, जनजातीय मोर्चा हरदा के जिलाध्यक्ष राहूल शाह , बैतूल अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम मंचासीन रहे। बैठक मंे जनजातीय मोर्चा के जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी सहित बडी संख्या में उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours