मृत्युभोज न कराकर श्रद्धांजली सभा में भेंट किए पौधे व मास्क
बैतूल। मृत्युभोज करने का ही हमारे शास्त्रों में कहीं भी उल्लेख नहीं है यह मात्र एक कुप्रथा है जिसे मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। मृत्युभोज से अनावश्यक खर्च होता है और गरीब व्यक्ति मृत्युभोज कराने के लिए कर्जदार तक हो जाता है। उक्त उद्गार वरिष्ट पत्रकार नवनीत गर्ग, अनिल सिंह ठाकुर व राजेश भाटिया के द्वारा रविवार को भग्गुढ़ाना निवासी व समाजसेवी रामप्रसाद सूर्यवंशी की माता व मीडियाकर्मी अंकित सूर्यवंशी की दादी स्व.काशीबाई की श्रद्धांजली सभा में कही गई। इस मौके पर आए मेहमानों को मृत्युभोज न कराकर किराड़ समाज के युवा जिला अध्यक्ष मदनलाल डढोरे द्वारा अनेक प्रजाति के पौधे भेंट किए गए व करोनो महामारी के बचाव के लिए सूर्यवंशी परिवार द्वारा श्रद्धांजली सभा में मास्क व सेनेटाईजर भी वितरित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ट अशोक पांडे, महेश साहू, निखिल माकोड़े, शिवप्रसाद सूर्यवंशी, नत्थु डढोरे, अजय मुंदेकर, मदनलाल डढोरे, रितेश पंवार, गणेश सूर्यवंशी, राजु प्रजापति, हरिराम सूर्यवंशी, गोपाल साहू मौजूद थे।
+ There are no comments
Add yours