
वीडियो कान्फ्रेस में कार्यकर्ताओ से बोले पूर्व निगम अध्यक्ष
बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की एक वर्ष की उपलब्धियो को जन जन तक पहुचने के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत 7 जुन को प्रदेष के नेताओ ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर चर्चा की और अभियान की समीक्षा की। जिले के बैतूल ,मुलताई, आमला विधानसभा के कार्यकर्ताओ की बैठक वरिष्ठ नेता एवं पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक ने ली। वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से हुई इस बैठक में सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भी उपस्थित रहे। श्री भौमिक ने कार्यकर्ताओ से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियां विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विष्व गुरू बनने की ओर बढ रहा है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दुनिया में भारत की छवि अच्छी बनी है और विष्व का भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला है। श्री भौमिक ने कहा कि वैष्विक महामारी के दौर में प्रधानमंत्री ने जिस तरह के निर्णय लिए उससे भारत अन्य देषो की तुलना मे आज बेहतर स्थिती में है। श्री भौमिक ने कार्यकर्ताओ से कहा कि मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां ऐतिहासिक है। इन उपलब्धियो को आम जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता की है। कार्यकर्ता सरकार के दिषा निर्देषो का पालन करते हुए तकनीक एवं सोषल मीडिया जैसे माध्यमो से इन उपलब्धियो को नीचे तक लेकर जाए। बैठक के अंत में कान्फ्रेस प्रभारी अबिजर हुसैन ने आभार व्यक्त किया।
+ There are no comments
Add yours