चिचोली। गढ़ा से गंजाल नदी तक के बैतूल-इन्दौर नेशनल हाईवे की सीमा के साथ हीं एक भीमपुर चौकी के अलावा एक सैकड़ा ग्रामों की तकरीबन पौन लाख की आबादी को हर प्रकार से पुलिस की सुरक्षा प्रदान करने वाले चिचोली थाने की कमान सोमवार एक जुन को संभालते हीं नगर निरीक्षक(टीआई)दीपक पाराशर ने अपनी प्राथमिकता तय कर ली हैं।
रविवार 7 जून को नवागंतुक टीआई दीपक पाराशर से सौजन्य भेंट करने थाने पहुंचे नगर के मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान टीआई श्री पाराशर ने कहा कि अपराध रोकना,अपराधियों में खौफ पैदा करने के साथ हीं कानून व्यवस्था कायम रखना मेरी पहली प्राथमिकता में हैं,इसमें आप सभी का सहयोग मिले यैशी आशा आपसे रखता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम सभी को वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के सभी उपाय करते रहना चाहिए और आमजनों को भी इससे बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाने,आपस में सामाजिक दो गज की दूरी(सोशल डिस्टेसिंग)रखने के साथ हीं अपने हाथों को साबुन पानी से या सैनेटाइजर से बार-बार धोते रहने की सलाह देना चाहिए,विशेषकर ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता हैं।
टीआई दीपक पाराशर ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि पुलिस विभाग में उन्होंने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के रूप में वर्ष 1992 से अपनी सेवायें शुरू की हैं,वर्ष 2012 में वें पदोन्नत होकर सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर(टीआई)बनें।टीआई के रूप में सीहोर,रायसेन,सागर,रींवा एवं बैतूल जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ रहें।श्री पाराशर ने बताया कि वे वर्ष 2006-2007 में एसआई के रूप में बैतूल के बीजादेही,झल्लार,प्रभातपट्टन,मुल्ताई थानों की भी जिम्मेवारी संभाल चुके हैं,पुलिस विभाग में 28 वर्ष की सेवा करने का अच्छा खाशा अनुभव इनके पास हैं।
टीआई दीपक पाराशर से सौजन्य भेंट कर उनकी प्राथमिकता जानने पहुंचे मीडियाकर्मियों में सुधीर जैसवाल,शंकरराव चड़ोकार,संतोष राठौर,जितेन्द्र निगम,राजेन्द्र दुबे, सुनील भुसारी,शेख पप्पू,हेमराज उइके,आनंद राठौर,सुरेंद्र बावने,मनोज सातनकर,किशोर पाल,श्रीमती कविता पाल,विनय एवं प्रवीण आर्य शामिल थे।
अपराधियों में खौफ और कानून व्यवस्था बनाये रखना मेरी पहली प्राथमिकता- टीआई पराशर
+ There are no comments
Add yours