महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेष सचिव ने देखी विजय भवन में मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लगी प्रदर्षनी

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेषसचिव राजेष बकाने अपने अल्प प्रवास पर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचे जहां उनका जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने स्वागत किया। जिला कार्यालय में सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित लगाई गई प्रदर्षनी को देखा और प्रदर्षनी की भूरी भूरी प्रषंसा की। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के कार्डीनेटर निलेष पोहेकर, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, बैतूल गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य भी उपस्थित रहे। अवलोकन उपरांत श्री बकाने ने प्रदर्षनी की प्रषंसा करते हुए कहा कि भाजपा की नई पीढी के लिए यह प्रदर्षनी निष्चित रूप से नई दिषा देने का काम करेगी। प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को भाजपा की नई पीढी इस प्रदर्षनी के माध्यम से उनके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किए गए जनहितैषी कार्यो व बाल्यकाल से किषोरावस्था तक उनके जीवनषैली को आत्मसात करेगी। इस अवसर पर महामंत्री विक्रम शर्मा, उपाध्यक्ष आषीष पंवार, कार्यालय मंत्री कुणाल शर्मा, रवि सोनी, सोहन कसारे, विषेष व्यास, दीपक नानकर प्रमुखरूप से उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours