

सारणी। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी में आमला सारणी के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला,भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ,जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते, मंडल सह प्रभारी समीर मसीद, मंडल महामंत्री फूलचंद यादव, सुरेंद्र नर्रे, दीपक पटेल के आतिथ्य में मंडल कार्यसमिति प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया उसके पश्चात मंडल अध्यक्ष के द्वारा कोविड-19 में काल के गाल में समाहित ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। प्रथम सत्र में आमला सारणी विधायक जी के द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर अपना विचार प्रकट किया गया ।विधायक जी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान ऋण, आत्मनिर्भर भारत की योजना और भारत इस विषय पर चिंतन करते हुए हम सबको भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हाथ मजबूत करना है ।और इसमें शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाए गए सभी सरकारी योजनाओं के बारे में कन्या प्रोत्साहन, किसान सहायता, कन्या छात्रवृत्ति ,मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं पर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन का कार्य विधि कार्यकर्ताओं से परिचित कराया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि सभी बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ में आने वाले सभी लोगों के साथ समायोजन कर नगर केंद्र प्रभारी के साथ मिलकर सक्रिय बूथ की रचना करें सक्रिय बूथ की रचना से ही स्वालंबी मंडल का गठन किया जा सकता है ।इसलिए सभी कार्यकर्ता आज की कार्यसमिति में यह संकल्प ले की अपना बूथ सबसे मजबूत किस तरह किया जाए इस पर ज्यादा से ज्यादा चिंतन करें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विचार के विषय पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह जी ने अपने उद्गार रखें 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर उसके पूर्व जनसंघ के कार्यक्रम तक के कार्यकर्ताओं को परिचय कराया एवं 1980 से 2021 तक का भाजपा सफर के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी ।सेवा ही संगठन मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के द्वारा कार्यक्रम के विषय में जानकारी अवसर पर 15 अगस्त के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।इन सारे अवसरों पर मंडल पदाधिकारी रुपेश सनोटिया, ललित यादव ,बंदना पाटले ,रंजना सिलोटिया ,देवी यादव ,हेमचंद धाकड़े ,मनी यादव ,चंद्रकला उइके, गौरी विश्वकर्मा, राकेश साहू ,रुपेश राकेश वर्मा ,दीपक सनोतिया,बल सिंह , शिवराम बेटे जब्बर सिंह ,जसवंत वरकडे गणेश उईके, मदन वरकडे ,लक्ष्म नारायण ,सुनील यादव, सुनील चक्रवान ,राकेश साहू, डॉ मनोज मंडल , क्यूलाल यादव ,पवन संदीप ,सहित भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours