भाजपा मंडल सारणी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई

Estimated read time 0 min read

सारणी। भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी मे पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की  पुण्यतिथि मनाई। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई जी के छाया चित्र पर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,जिला महामंत्री कमलेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री व विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह, सुधा चंद्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, वरिष्ठ नेता पंजाबराव  बारस्कर के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला एवं पुष्प  श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि प्रेषित की । साथ ही साथ कार्यालय में उपस्थित समस्त मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक एक करके अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र पुष्प अर्पित कर  नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कमलेश सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन एवं उनके राजनीतिक सफर के बारे में समस्त कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कमलेश सिंह ने कहा भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी जी का नाम सबसे उपर है वे एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने नेहरु के मंत्रिमंडल से लेकर इंदिरा गांधी के समय तक नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम किया, अटल बिहारी वाजपेई जी सर्वमान्य नेता थे उन्हें सभी संगठन एवं पार्टी के नेता मानते थे उनके द्वारा किया गया कार्य को भुलाया नहीं जा सकता।भारत को विकास की ओर ले जाने वाले नेता है। उन्होंने देश में कई योजना लाई और अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया। अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा की अटल बिहारी वाजपेई जी के जो सपने थे जो भारत के प्रति उनकी सोच थी उन्हें पूरा किया जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। पूर्व जिला मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने कहा कि  अटल बिहारी वाजपेयी  प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके दुनिया को बताया कि भारत किसी भी देश से कमजोर नहीं है। कोई भी देश आंख उठाकर  देखने की कोशिश ना करें। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उन्होंने देश को विकास की ओर एवं अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किशोर वरदे व आभार प्रकाश शिवहरे ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि पूर्व जिला मंत्री रंजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, वरिष्ठ नेता श्याम मदान, पंजाब राव बारस्कर, महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे, समीर मशीद,उपाध्यक्ष श्रीमती सुनंदा नंदू पाटिल, रेवा शंकर मगर दे,शिबू सिंह,रविंद्र देशमुख,कृष्णा साहू , मंत्री कुबेर डोंगरे,विनय मदने, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार नागले, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख सिकंदर, राकेश सोनी, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया अंजनी सिंह बाबू सिंह राहुल बर्डे राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours