सारनी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ग्रामीण मंडल सारनी के कार्यकर्ताओं ने सत्ता का संदेश देते हुए मंदिर प्रांगण में साफ सफाई अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीण मंडल सारनी के अध्यक्ष मोहन मोरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित करके दीप प्रज्वलित किया कर उन्हें नमन किया। जिसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में झाडू एवं साफ-सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, फूलचंद यादव, ललित यादव, सुखनंदन विश्वकर्मा, सुभाष यादव, कोमल यादव, संजू सराठे, लक्ष्मण यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours