
सारनी। भा.को.ख.म.संघ पाथाखेड़ा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं महामंत्री संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ कार्यालय जुमड़े भवन मे महिला सम्मेलन का आयोजन 23 जनवरी को जी.एम. श्रीमती कुण्डू के मुख्य आतिथ्य एवं विशेष अतिथी डॉ मोघे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्रीमती सुजाता रेड्डी के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ जिसमें क्षेत्रीय कर्मशाला जी एम ऑफिस में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया अध्यक्ष, महामंत्री द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं शाल से स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र एवं कंपनी मे उनके योगदान को सराहाना की एव उनकी समस्याओं के उचित निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया । सम्मेलन में उपस्थित 50 से अधिक महिलाओं को मुख्य अतिथी जी .एम.द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर बीएमएस के क्षेत्रीय पदाधिकारी नरेन्द्र मिश्रा, एस.एन.बारस्कर, हरभजन सिंह, देवेन्द्र कुमार भादे, मनीष सिंह ठाकुर, बी.डी. डोगरे, रवि बिहारे, काशी नाथ कापसे, अतिक कुरैशी, धर्मेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश निगम, रितेश राठौर आदि उपस्थित थे बीएमएस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
+ There are no comments
Add yours