सारनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने बेजुबान जानवरो की निर्मम हत्या पर पुतला फूंका। सारनी प्रखंड के बजरंगियों ने जिला संयोजक चेतन गुप्ता एव लष्मीकांत पांडेय के नेतृत्व में शोभापर एसबीआई बैंक के सामने पुतला दहन किया। प्रखण्ड मंन्त्री विनोद गिरी, प्रखंड सहसंयोजक शशि गौतम ने बताया कि केरल में गर्भवती हथनी की निर्मम हत्या कर दी गई और प्रशासन ओर वहां की सरकार मौन बैठी है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है अभी अभी हिमाचल प्रदेश सरकार ने बंदरो को मारने की अनुमति दी है, बेजुबानों के ऊपर किये जा रहे इस हत्याचार का बजरंगदल पुरजोर विरोध करता है। इस विरोध में बजरंगदल ने सोशल डिटेंस्टिंग का पालन करते हुए केरल और हिमाचल सरकार का पुतला दहन किया है। विरोध प्रदर्सन में वतन मिश्रा, संदीप सुरवंसी, संतोष सर्मा, अजय सोनी मधु जगदेव, आंसू मंडल, राहुल डहरिया, पप्पू आदि उपस्थित थे।
बेजुबान जानवरो की निर्मम हत्या पर बजरंग दल ने फूंका पुतला
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours