सारनी। पावर इजिनियर्स एण्ड एम्प्लाइज एसोसिएशन सारनी क्षेत्रीय कार्यालय मे भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मनाई गई। जानकारी देते हुए सुनील सरियाम ने बताया कि बिरसा मुंडा का जन्म 1875 के दशक में छोटा नागपुर में मुंडा परिवार में हुआ था, मुंडा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार में निवास करते था। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोगो को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल की सजा दी गई थी। भगवान बिरसा मुंडा एक सच्चे जननायक थे जिन्होंने अपनी क्रांतिकारी सोच से आदिवासी समाज के कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष कर उनके उज्ज्वल भविष्य का सूत्रपात किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध ‘उलगुलान’ आंदोलन किया। इस अवसर पर दीपक मालवीय, प्रतीक गुप्ता, राकेश नामदेव, आशीष यादव, दीपक भुमरकर, मुकेश अहिरवार, दिनेश यादव उपस्थित रहे।
बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई
+ There are no comments
Add yours